BJP: पीएम मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, कुछ लोग देश का संविधान और लोकतंत्र अपनी जेब में रखते हैं

इंटरनेट डेस्क। दिवाली के जाते ही फिर से राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि  कुछ लोगों को लगता है कि देश का संविधान और लोकतंत्र उनकी जेब में है। उनका इशारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर था जो अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में संविधान की प्रति लेकर जाते हैं।

एक मीडिया समूह के भारत कृषि सम्मेलन-2026 में प्रधानमंत्री मोदी कहा, आजकल कुछ लोग अपनी जेब से संविधान निकालते हैं। उन्हें लगता है कि देश का संविधान और लोकतंत्र उनकी जेब में है। सत्ता से बाहर होने के बावजूद वे सत्ता के एक अलग ही नशे में रहते हैं। लेकिन जब यही लोग सत्ता में थे, तब उनका आचरण कैसा था?

उन्होंने बताया, अर्थव्यवस्था से जुड़ी एक रैंकिंग में गुजरात पहले स्थान पर था। उस समय मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। गुजरात को पहला स्थान देने वाली संस्था का नाम भारत के एक पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर था। उस समय दिल्ली में सत्ता की कुर्सी पर बैठे लोग गुजरात को मिला यह सम्मान पचा नहीं सके।

pc- jagran