BJP: शाह का राहुल गांधी पर निशाना, आपको अगर प्रधानमंत्री बनना है तो ऐसे ही मॉक पार्लियामेंट करते रहिए, आपका नंबर नहीं लगने वाला
- byShiv
- 02 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडिया गठबंधन के आह्वान पर आयोजित रामलीला मैदान की रैली और मॉक पार्लियामेंट को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैं राहुल गांधी जी से कहना चाहता हूं कि आपको अगर प्रधानमंत्री बनना है तो ऐसे ही मॉक पार्लियामेंट करते रहिए, आपका नंबर नहीं लगने वाला है। अमित शाह रविवार को पंजाब के चंडीगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
क्या बोले अमित शाह
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमित शाह ने पंजाब में एनडीए की सरकार बनाने की बात दोहराई। उन्होंने कहा, पंजाब में चुनाव आने वाला है वहां पर भी एनडीए की सरकार बनानी है। 1 नवंबर 1984 को सिख विरोधी दंगे हुए जिनमें हजारों सिखों को मार दिया गया। राजीव गांधी ने दंगों को लेकर कहा था कि बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। ऐसा कांग्रेस के नेताओं के अलावा कोई कर नहीं सकता। हमने दंगा करने वालों के केस दोबारा खुलवाये और कांग्रेस के नेताओं को जेल में डाला। भारत ने ऐसे राज्य प्रेरित दंगे न कभी देखे थे और न कहीं देखेंगे।
राहुल संसद नहीं चलने देते
खबरों की माने तो शाह ने कहा, राहुल गांधी संसद नहीं चलने देते क्योंकि वे महिलाओं को आरक्षण नहीं दिलवाना चाहते। हम महिलाओं को आरक्षण दिलवाकर ही रहेंगे, देश की जनता इन सब बातों को देख रही है। 2029 के चुनाव में सबका हिसाब हो जाएगा, कौन देश को सुरक्षित बना रहा है, कौन देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बना रहा है। देश की जनता सब देख रही है। सबका हिसाब किताब देश की जनता 29 के चुनाव में कर देगी।
pc- BBC






