Rajya Sabha:भाजपा की बढ़ी ताकत, aap के सात सांसदों के शामिल होने से बदला नंबर गेम

इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को एक बड़ा और भयंकर वाला झटका लगा है। इसकी भनक आप पार्टी और दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंतमान को भी नहीं हुई। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के सात सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस विलय के एलान और उससे जुड़ी सारी औपचारिकता पूरी करने के साथ ही राज्यसभा में भाजपा की ताकत अब और बढ़ गई है।

कितना हुआ संख्या बल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्यसभा में भाजपा के अकेले अब कुल 113 सांसद हो जाएंगे। वहीं राजग गठबंधन का संख्या बल भी बढ़कर अब 146 हो जाएगा। राज्यसभा में बहुमत के लिए सिर्फ 123 सांसदों की जरूरत होती है। राज्यसभा वेबसाइट पर मौजूद आंकड़े के मुताबिक राज्यसभा की कुल सदस्य संख्या 245 है। इनमें से 233 सांसद अलग-अलग राज्यों व संघ शासित क्षेत्रों से निर्वाचित होकर आते है, जबकि 12 सांसद राष्ट्रपति की ओर से नामित होकर भी आते है। मौजूदा समय में निर्वाचित होकर आने वाले सांसदों की एक और नामित सांसदों की पांच सीटें रिक्त है।

राज्यसभा में आप के बचे तीन सांसद
भाजपा की इस बढ़ी ताकत से साथ राज्यसभा में कांग्रेस की अगुवाई वाले आईएनडीआईए गठबंधन के सांसदों की संख्या अब करीब 75 है। इनमें कांग्रेस के 29, टीएमसी के 13 सदस्य शामिल है। गौरतलब है कि अभी तक राज्यसभा में आम आदमी पार्टी से कुल दस सांसद थे। इस अलगाव के बाद उनकी संख्या अब सिर्फ तीन रह गई है।

pc- aaj tak