Boney Kapoor: बोनी कपूर ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा-मौजूदा हालात को वे बहुत अच्छे से संभाल रहे

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। खबरों के अनुसार उन्होंने इस तारीफ के साथ कहा है कि उन्हें भारत में रहने पर गर्व महसूस होता है। फिल्म प्रड्यूसर ने चुनौतीपूर्ण समय में सरकार के मजबूत नेतृत्व को लेकर भी आभार जताया है। बोनी कपूर दिल्ली में हरिंदर सिंह सिक्का की किताब द चाबीमास्टर के लॉन्च पर मौजूद थे। इसी मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनके सशक्त नेतृत्व के लिए सफल बताया।

खबरों की माने तो इस मौके परबोनी कपूर ने एएनआई से बात करते हुए कहा, मुझे डिफेंस, पूरे देश और हर चीज का प्रबंधन करने वाले पर गर्व है। मुझे भारत पर गर्व है और भारतीय होने पर गर्व है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसे समय में जी रहा हूं जहां हम सुरक्षित हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री मोदी एक सफल नेता हैं और उन्होंने कोविड, युद्ध, ऑपरेशन सिंदूर, पुलवामा, उरी या किसी भी अन्य संकट के दौरान देश का बखूबी नेतृत्व किया है। मौजूदा हालात को भी वे बहुत अच्छे से संभाल रहे हैं। 

बता दें कि बोनी कपूर श्रीदेवी स्टारर मॉम के अपकमिंग सीक्वल को बनाने में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म जिसकी शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और यह ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित नए इंटरनेशनल फिल्म सिटी में शूट होने वाली पहली फिल्म होगी।

pc- live mint