Budget Session 2026: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पक्ष और विपक्ष में हुई तीखी नोकझोंक, आज फिर से होगी....
- byShiv
- 11 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को दोनों पक्षों की ओर से गरमागरम बहस हुई। सोमवार को विपक्ष के हंगामे के कारण इस मसले पर चर्चा नहीं हो सकी, विपक्षी दलों ने सोमवार को पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया था। विपक्ष ने बजट सत्र के पहले हिस्से में ही बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाया गया था, उसी प्रस्ताव पर नौ मार्च को चर्चा और वोटिंग होने वाली थी।
सदन कर दिया गया स्थिगित
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को गरमागरम चर्चा हुई। दिनभर पक्ष विपक्ष के सांसदों ने अपनी बात रखी। चर्चा पूरी नहीं हो पाई, इसलिए सदन को बुधवार के लिए स्थगित कर दिया गया। बुधवार को फिर चर्चा यहीं से शुरू होगी।
लोकसभा में बोलते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अध्यक्ष ओम बिरला का हमारी पार्टी से होना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने सोमनाथ चटर्जी और जीवी मावलंकर के उदाहरणों को याद करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इन अध्यक्षों का साथ नहीं दिया था। दुबे ने सवाल उठाते हुए कहा, एक अध्यक्ष पक्षपाती क्यों नहीं होगा? यदि कोई भी ओम बिरला के विरुद्ध जाता है, तो पूरा एनडीए उनके बचाव में मजबूती से खड़ा रहेगा। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि विपक्ष सिर्फ इसलिए बुरा मान रहा है क्योंकि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ बातें कही गई हैं।
pc-ndtv.in




