Budget Session 2026: सोमवार को लाया जाएगा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव, भाजपा-कांग्रेस ने जारी किया....
- byShiv
- 07 Mar, 2026
इंटरेनट डेस्क। बजट सत्र के पहले चरण में ही लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए विपक्ष ने नोटिस दिया था। ऐसे में अब बजट सत्र के दूसरे चरण के सोमवार को शुरू होते ही विपक्ष ये प्रस्ताव लेकर आएगा। इसके साथ ही लोकसभा में बड़ा राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है। सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव सदन में लाया जाएगा। इस प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोकसभा की कार्यसूची में सोमवार के लिए अध्यक्ष को हटाने से जुड़े विपक्षी प्रस्ताव को सूचीबद्ध किया गया है। यह नोटिस बजट सत्र के पहले चरण के दौरान विपक्षी दलों की ओर से दिया गया था। इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान ओम बिरला सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे और सांसदों के बीच बैठेंगे।
विपक्ष ने लगाए थे आरोप
खबरों की माने तो विपक्षी दलों ने अपने नोटिस में आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया, विपक्ष का कहना है कि अध्यक्ष ने कार्यवाही के दौरान खुलकर भेदभाव किया। सूत्रों के मुताबिक कम से कम 118 विपक्षी सांसदों ने ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव का नोटिस दिया था। बता दें कि पहले चरण के दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ था, पीएम मोदी तक लोकसभा में बोलने नहीं आ सके थे।
pc- madhyamamonline.com





