Budhwa Mangal: आज करें आप भी हनुमान जी के इस खास मंत्र का जाप, पूरी होगी आपकी मनोकामना

इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास के मंगलवार का बहुत ही बड़ा महतव बताया गया है। इस महीने के हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है। 9 जून 2026 को ज्येष्ठ महीने का छठा बड़ा मंगल है। इस साल खास बात यह है कि ज्येष्ठ के महीने में अधिकमास होने के कारण कुल 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जो अपने आप में एक दुर्लभ संयोग है। आज छठे बड़े मंगल पर एक बेहद शुभ और चमत्कारी सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। आइए जानते हैं कि आज के दिन आपको कौन सा एक छोटा सा उपाय करना चाहिए।

करें यह छोटा सा काम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज हनुमान मंदिर जाकर भगवान हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें। इसके बाद हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ करें।

करें ये खास उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़े मंगल के दिन बजरंगबली को बूंदी या बेसन के लड्डुओं का भोग अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही यदि हो सकता है तो आज के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, पानी या फलों का दान करें।

इसके अलावा बंदरों को गुड़ और चना खिलाना भी पुण्यदायी माना जाता है, बड़े मंगल के दिन ओम हनुमते नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। वहीं लाल रंग के वस्त्र धारण कर मंगल ग्रह की शांति और हनुमान जी की कृपा के लिए प्रार्थना करने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

pc- herzindagi.com