Business Tips: गर्मियों में आप भी शुरू कर सकते हैं खुद के बिजनेस, होगी जबरदस्त कमाई
- byShiv
- 19 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम अब जा चुका हैं और गर्मियों की शुरूआत भी हो चुकी है। अगर आप भी इस समय कोई काम धंधा सर्च कर रहे हैं तो आप खुद का बिजनेस शुरू कर सकते है। अगर आप कम निवेश में छोटा लेकिन तेज चलने वाला बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो फिर बता रहे हैं की आप क्या कर सकते है।
जूस सेंटर
गर्मियों में बिजनेस की बात करें तो सबसे आसान और हाई डिमांड ऑप्शन है कोल्ड ड्रिंक्स और जूस सेंटर। गर्मी में नींबू पानी, शेक और फ्रेश फ्रूट जूस की डिमांड तेजी से बढ़ती है।
आइसक्रीम और कुल्फी पार्लर
जैसे ही पारा चढ़ता है फ्रोजन डेजर्ट की बिक्री उछाल पकड़ लेती है। आप किसी ब्रांड की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं या लोकल लेवल पर खुद का सेटअप शुरू कर सकते हैं। मार्केट, पार्क या स्कूल के पास स्टॉल लगाने से फुटफॉल ज्यादा मिलता है।
कूलर और एसी सर्विसिंग
गर्मी शुरू होते ही लोग कूलिंग उपकरणों की मरम्मत और मेंटेनेंस करवाते हैं। अगर आपको बेसिक टेक्निकल जानकारी है या किसी टेक्नीशियन के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं, तो यह कम निवेश में शुरू हो सकता है।
pc- amar ujala






