CBSE 12th Result: 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस दिन हो सकता हैं जारी

इंटरनेट डेस्क। सीबीएसई 12वीं के एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड एग्जाम के खत्म होने के बाद, अब सभी छात्रों को 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतेजार है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलेाड कर सकते हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीबीएसई12वीं रिजल्ट 2026 मई के दूसरे सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावना है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की ऑफिशियल डेट्स और टाइम को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ऑफिशियल सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं का रिजल्ट मई 2026 के दूसरे और तीसरे सप्ताह में घोषित हो सकता हैं।

pc- india today