CBSE 2026: 10वीं के बाद अब कब आएगा 12वीं बोर्ड का परिणाम, आया ये बड़ा अपडेट सामने

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के नतीजे जारी हो चुके है। इसके साथ ही अब 12वीं के लाखों छात्रों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। बोर्ड के गलियारों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, 12वीं के नतीजे भी अब किसी भी वक्त जारी किए जा सकते हैं।

क्या है संभावित तारीख?
आमतौर पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे एक ही दिन या एक-दो दिन के अंतराल पर घोषित करता है। पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो बोर्ड मई के मध्य में नतीजे जारी करता था, लेकिन इस साल शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू करने और 15 मई से होने वाले सेकंड बोर्ड एग्जाम (फेज-2) को देखते हुए रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले हफ्ते में आने की प्रबल संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि 12वीं का रिजल्ट 20 मई 2026 से पहले हर हाल में घोषित कर दिया जाएगा। सीबीएसई इस साल भी किसी आधिकारिक टॉपर लिस्ट या मेरिट लिस्ट की घोषणा नहीं करेगा।

pc- babushahi.com