CBSE: सीबीएसई बोर्ड का स्कूलो को सख्त आदेश, कक्षा 6 से तीसरी भाषा की जरूरी
- byShiv
- 10 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। सीबीएसई शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करने जा रहा हैं, अब भाषा सीखने का तरीका भी नया होने जा रहा है। बच्चों को सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि तीन भाषाओं से जोड़ा जाएगा। इसी को लेकर सीबीएसई ने सभी स्कूलों के लिए एक अहम सर्कुलर जारी किया है, इसमें साफ कहा गया है कि कक्षा 6 से “तीसरी भाषा पढ़ाना अनिवार्य होगा, और यह व्यवस्था सत्र 2026-27 से लागू होगी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सर्कुलर में यह भी लिखा है कि जिन स्कूलों ने अभी तक तीसरी भाषा शुरू नहीं की है, वे 7 दिन के भीतर इसे लागू करें। यानी अब देरी की गुंजाइश नहीं है। नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों को कई भाषाओं से जोड़ना जरूरी माना गया है।
बोर्ड ने स्कूलों को यह छूट दी है कि वे भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त भाषा को तीसरी भाषा के रूप में चुन सकते हैं। किताबें बाद में आएंगी, इसलिए स्कूल फिलहाल उपलब्ध सामग्री से पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। सर्कुलर में एक अहम बात यह भी है कि जो भाषा कक्षा 6 में शुरू होगी, वही कक्षा 9 और 10 तक जारी रहेगी।
PC- babushahi.com





