CBSE Exams 2026: 12वीं बोर्ड के नतीजे 30 अप्रैल तक हो सकते हैं जारी, खत्म होगा विद्यार्थियों का इंतजार
- byShiv
- 29 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपके बच्चे ने सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी हैं तो आपको भी परीक्षा परिणाम का इंतजार होगा। अगर हां तो सीबीएसई 12जी बोर्ड एग्जाम में भाग लेने वाले 18.5 लाख स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है।
सीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। छात्र रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था।
पिछले साल 13 मई को जारी हुआ था रिजल्ट
पिछले साल सीबीएसई द्वारा 13 मई को रिजल्ट जारी किया गया था। इस बार 10वीं का परिणाम पहले ही जारी हो चुका है और अब 12वीं का रिजल्ट भी इसी महीने के अंत तक जारी होने की पूरी संभावना है।
pc- india tv news





