CBSE exams 2026:राजस्थान में होली के दिन भी होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा, हजरों छात्र देंगे एग्जाम
- byShiv
- 26 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। इस समय सीबीएसई और आरबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। ऐसे में राजस्थान में होली के दिन भी सीबीएसई की परीक्षा कराने को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने बोर्ड से जवाब मांगा है। इस पर सीबीएसई ने मंत्रालय को स्पष्ट उत्तर नहीं दिया। बोर्ड ने लिखित जवाब में कहा है कि परीक्षा कार्यक्रम तय करते समय सभी प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों का ध्यान रखा गया है। हालांकि, राज्यों के कैलेंडरों का अध्ययन नहीं किया गया।
केंद्र सरकार की ओर से 3 और 4 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया गया है। इसी आधार पर सीबीएसई ने उन दोनों दिनों कोई परीक्षा नहीं रखी। लेकिन राजस्थान में 2 और 3 मार्च को होली मनाई जा रही है। ऐसे में 2 मार्च को सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा तय कर दी है। इससे राजस्थान के हजारों बच्चों को होलिका दहन के दिन परीक्षा देनी होगी।
बोर्ड के अनुसार, होलिका दहन और धुलंडी के दिन किसी भी कक्षा की परीक्षा निर्धारित नहीं की गई है। परीक्षा कार्यक्रम पहले ही पर्याप्त समय पूर्व जारी कर दिया गया था, ताकि विद्यार्थी, अभिभावक और विद्यालय तैयारी रखें।
pc- india today






