Census 2027: राजस्थान में भी आज से शुरू हुई जनगणना 2027, घर बैठे मोबाइल से कर सकेंगे स्व जनगणना

इंटरनेट डेस्क। आज एक मई हैं और आज से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो चुका हैं। 1 मई से 15 मई 2026 तक नागरिक खुद अपनी गणना कर सकेंगे। इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक कर्मचारी घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे। बता दें कि दो दिन पूर्व राजस्थान के सीएम ने भी जानकारी देकर इस बारे में बताया था। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की थी कि राजस्थान की अतिथि सत्कार की परंपरा को निभाते हुए कर्मचारियों को सही जानकारी दें।

यह पहली बार है जब भारत में लोगों को वेब पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी खुद भरने का मौका मिल रहा है। अगर आप दिए गए लिंक पर जाकर अपनी डिटेल खुद भर देते हैं, तो जब कर्मचारी आपके घर आएंगे, तो आपका बहुत सारा समय बचेगा। ध्यान रहे, ऑनलाइन स्व-गणना का ऑप्शन चुनने के बाद भी कर्मचारी वेरिफिकेशन के लिए आपके घर जरूर आएंगे, लेकिन तब आपको फॉर्म भरने की लंबी कागजी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।

तैयार रखें इन 33 सवालों के जवाब
पहले चरण के लिए विभाग ने 33 सवालों की एक लिस्ट तैयार की है
मकान का नंबर, फर्श, दीवार और छत किस सामग्री से बनी है?
परिवार के मुखिया का नाम, जेंडर और क्या वे एससी/एसटी वर्ग से हैं?
मकान अपना है या किराए का? परिवार के पास रहने के लिए कितने कमरे हैं?
पीने के पानी और रोशनी का मुख्य स्रोत क्या है?
शौचालय की सुविधा, गंदे पानी की निकासी और रसोईघर की क्या व्यवस्था है?
खाना पकाने के लिए कौन सा ईंधन इस्तेमाल होता है?
घर में टीवी, इंटरनेट, लैपटॉप, स्मार्टफोन, साइकिल, कार या बाइक जैसी कितनी सुविधाएं मौजूद हैं?
परिवार मुख्य रूप से खाने में किस अनाज का इस्तेमाल करता है?

pc- newsonair.gov.in