Central Government: गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान के 23 लोगों को यूएपीए केे तहत किया आतंकवादी घोषित
- byShiv
- 04 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश की केंद्र सरकार ने आज एक बड़ा एक्शन लिया हैं और पाकिस्तान के खिलाफ गृह मंत्रालय ने वहां मौजूद 23 लोगों को आतंकवादी घोषित किया है। यह कार्रवाई यूएपीए केे तहत की गई। सरकार के आदेश के अनुसार, ये लोग जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा और अन्य संगठनों से जुड़े हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इन लोगों पर जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए लोगों को भर्ती करने, घुसपैठ, ट्रेनिंग, ड्रोन के जरिए हथियार पहुंचाने और हमलों की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप है। इन 23 लोगों में से तीन लश्कर के संस्थापक हाफिज सईद के करीबी सहयोगी बताए जाते हैं।
नोटिफिकेशन में क्या कहा गया?
खबरों की माने तो गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में सईद के करीबी साथियों के तौर पर अब्दुल रऊफ, हाफिज खालिद वलीद और राणा इफ्तिखार की पहचान की है। दस्तावेज में कहा गया है, 54 साल के राणा इफ्तिखार जिहाद-विरोधी संगठनों के बीच तालमेल बिठाता है, युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाता है और हाफिज सईद का करीबी साथी है। इसमें आगे बताया गया, 52 साल का अब्दुल रऊफ लश्कर और जमात-उद-दावा से जुड़ा है। वह आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने और उनमें तालमेल बिठाने तथा फंड इकट्ठा करने के काम में शामिल है।
pc- navjivanindia.com






