Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के 9 दिनों में होती मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा, जान ले आप भी इससे जुड़ी...
- byShiv
- 19 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बड़ा महत्व माना गया हैं। इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा की पूजा करते हैं और उन्हें मनाने का प्रयास करते है। ऐसे मे ये
भक्ति और शक्ति की उपासना का सबसे पवित्र पर्व है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच आती हैं और उनकी सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थनाओं को स्वीकार करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज यानी 19 मार्च, गुरुवार से हो चुकी है। तो आज यह जानेंगे की इन 9 दिनों में कौन कौन से देवी मां की पूजा की जाती है और किस रंग के कपड़े आपको पहनने चाहिए।
नवरात्रि के 9 दिन और 9 रंग
पहला दिन- नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। पीला रंग खुशहाली, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक होता है।
दूसरा दिन- दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। हरा रंग शांति, विकास का प्रतीक है.
तीसरा दिन- तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है, इस दिन ग्रे रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग संतुलन और स्थिरता को दर्शाता है।
चौथा दिन- नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है, इस दिन नारंगी रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग ऊर्जा, उत्साह और शक्ति का प्रतीक है।
पांचवां दिन- पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है, इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है, जो पवित्रता और शांति का संकेत देता है।
छठा दिन- छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है, इस दिन लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है। लाल रंग साहस और शक्ति का प्रतीक है।
सातवां दिन- सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है, इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है, जो आत्मविश्वास और ताकत को दर्शाता है।
आठवां दिन- आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है, इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग प्रेम और करुणा का प्रतीक है।
नौवां दिन- नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन बैंगनी रंग पहनना शुभ माना जाता है।
pc- khabardigital.com





