Chaitra Navratri 2026: जाने किस दिन हैं चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि, कन्या पूजन का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि से आरंभ हुई नवरात्रि अपने समापन की ओर है। अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन के बाद चैत्र नवरात्रि समाप्त हो जाएगी। नवरात्रि में कन्या पूजन से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। माना जाता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन के बिना व्रत का फल अधूरा रह जाता है। ऐसे में लोगों के मन में अष्टमी और नवमी की तारीख को लेकर सबसे अधिक उत्सुकता रहती है। तो जानते हैं इसके बारे में।

अष्टमी कन्या पूजन    26 मार्च 2026, गुरुवार
नवमी कन्या पूजन    27 मार्च 2026, शुक्रवार

चैत्र नवरात्रि 2026 अष्टमी कब?
पंचांग की गणना के अनुसार, अष्टमी तिथि 25 मार्च को दोपहर में 1 बजकर 51 मिनट पर आरंभ होकर अगले दिन 26 मार्च को सुबह में 11 बजकर 49 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 26 मार्च 2026, गुरुवार को चैत्र नरवात्रि की अष्टमी मनाई जाएगी। जो लोग अष्टमी पूजन करते हैं वो इस दिन कन्या पूजन करेंगे।

चैत्र नवरात्रि 2026 नवमी कब है?
वहीं, नवमी तिथि का आरंभ 26 मार्च सुबह में 11 बजकर 50 मिनट पर हो रहा है। नवमी तिथि 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हो रही है। यहां पर भी उदया तिथि ही देखी जाएगी। ऐसे में चैत्र नवरात्रि का नवमी पूजन 27 मार्च 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, सूर्याेदय के समय मौजूद तिथि को व्रत और त्योहार मनाने के लिए उत्तम माना जाता है।

कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अष्टमी तिथि 26 मार्च को 11 बजकर 49 मिनट तक है इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। ऐसे में अष्टमी को जो लोग कन्या पूजा करते हैं उनको 11 बजकर 49 मिनट से पहले तक कन्या पूजन कर लेना चाहिए। जो लोग अष्टमी तिथि का व्रत रखकर नवमी तिथि को कन्या पूजन करते हैं उनको 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 08 मिनट से पहले कन्या पूजन कर लेना चाहिए।

pc- punjabkesari.com