Chhattisgarh: जेल में बंद बेटे से मिलने गई मां,पुलिस वाले ने बनाया संबंध बनाने का दबाव, महिला ने पीरियड की कही बात तो चेक किया उसका प्राइवेट...
- byShiv
- 22 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, इस घटना के बारे में जानकर लोगों को होश उड़ गए है। जी हां यहां पर जेल में बंद अपने बेटे से मिलने आई मां से एक पुलिसवाले ने ऐसी डिमांड की, जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। खबरों की माने तो पुलिसवाले ने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि पुलिसवाले ने प्राइवेट पार्ट को भी छुआ, उसने पीरियड होने की बात कही, लेकिन फिर भी उसने संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया।
प्राइवेट पार्ट किया चेक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह पूरा मामला दुर्ग जिले के भिलाई-3 का है। आरोप पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ आरक्षक अरविंद मेंढ़े पर लगा है। महिला का आरोप है कि आरक्षक अरविंद ने उसके बेटे को छुड़वाने का भरोसा देकर उसे फोन पर मिलने के लिए बुलाया। मंगलवार शाम को वो जांजगीर के पास यार्ड में ले गया। वहां पर उसने प्राइवेट पार्ट को छुआ और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब महिला ने मना किया और पीरियड होने की बात कही तो आरक्षक ने उसका प्राइवेट पार्ट चेक किया, और कहा ‘दो दिन बाद फिर आओ। आरक्षक लगातार फोन कर उसे मिलने के लिए मजबूर कर रहा था।
मामला हुआ दर्ज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन की सदस्य ज्योति शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने आरक्षक के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और चैट के स्क्रीनशॉट उन्हें दिए। पीड़िता की पूरी रिकॉर्डिंग और स्क्रीनशॉट पुलिस को दे दिए हैं। फिलहाल इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
pc- taylorring.com






