China: भारत ने हमारे 12 नाविकों को बचाया था, कभी नहीं भूलेंगे अहसान, चीनी असफर ने जताया भारतीय सेना का आभार
- byShiv
- 23 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत में चीन के नए डिफेंस अटैची रियर एडमिरल यू जियान ने भारतीय सेना का आभार जताया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि पिछले साल जून में केरल तट के पास आग लगने और विस्फोट का शिकार हुए एक कार्गाे जहाज से 12 चीनी चालक दल के सदस्यों को भारतीय सेना ने सुरक्षित बचाया था। उन्होंने कहा कि चीन इस मदद को कभी नहीं भूलेगा।
खबरों के अनुसार यह बात रियर एडमिरल यू जियान ने चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक समारोह में कही। उन्होंने कहा कि भारत और चीन महत्वपूर्ण पड़ोसी देश हैं और दोनों इस समय विकास और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के अहम दौर से गुजर रहे हैं।
रियर एडमिरल ने कहा कि हमें खुशी है कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में भारत-चीन संबंध फिर से सुधार और विकास की सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भारतीय सेना की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, हम यह कभी नहीं भूलेंगे कि पिछले जून में केरल तट के पास आग लगने और विस्फोट का शिकार हुए एक मालवाहक जहाज से भारतीय सेना ने 12 चीनी चालक दल के सदस्यों को बचाया था। हमें यह याद रखना चाहिए कि भारतीय और चीनी सेनाओं ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इसके लिए बड़े बलिदान भी दिए हैं।
pc- indiatv.in






