CJP: सीजेपी का जंतर मंतर पर फिर से धरना प्रदर्शन शुरू, आज फिर संसद मार्च का ऐलान, दीपके ने कहा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक...
- byShiv
- 21 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में जंतर मंतर पर चल रहा सीजेपी का प्रोटेस्ट अभी भी जारी है। सोमवार को हुए लाठी चार्ज के बाद यहा प्रदर्शन कर रहे युवाओं को खदेड़ दिया गया था। लेकिन आधी रात के बाद से युवाओं को हौसला फिर से देखने को मिला। दोबारा से मंच तैयार कर दिया गया है। संसद मार्च के दौरान सोमवार को हुए हंगामे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी चीफ अभीजीत दीपके ने एक बार फिर संसद कूच का ऐलान कर दिया है।

आज फिर से कूच का ऐलान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोमवार को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवा दिया था और टेंट भी उतार दिया था। हालांकि रात 10 बजे से लोग एक बार फिर जंतर-मंतर पर जमा होने लगे और फिर से तंबू तान दिया गया। अभिजीत दीपके भी 6 घंटे बाद लौटे और उन्होंने कहा कि वह सरकार के रवैया से खुश नहीं हैं। दीपके ने कहा कि मंगलवार को फिर से संसद तक मार्च होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

सोनम वांगचुक ने नहीं तोड़ा अनशन
वहीं बड़ी खबर यह हैं की सोमवार को जेपी नड्डा से सीजेपी के सदस्यों की मुलाकात के बाद तीन छात्रों और अभिजीत दीपके ने अनशन खत्म कर दिया था। हालांकि छात्रों पर लाठी चार्ज की खबर सुनने के बाद सोनम वांगचुक ने अपना इरादा बदल लिया और अनशन जारी रखने का फैसला किया। सोवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने सुबह 9 बजे संसद कूच किया। इसी दौरान सीजेपी के सदस्यों की जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। उधर संसद में इस मुद्दे पर हंगामा होने लगा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। प्रदर्शनकारी जब संसद भवन के पास पहुंचे तो उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। नई दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक झड़प में करीब 100 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं।
PC- bhaskar,jagatkranti.co.in,






