CJP: दीपके ने कहा प्रधान के इस्तीफे से सतुंष्ठ नहीं, पूरी सरकार भी बदल सकते हैं
- byShiv
- 31 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सीजेपी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक आंदोलन चलाया और शिक्षा मंत्री का का इस्तीफा करवा दिया। अब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का हौसला सातवें आसमान पर है। नीट पेपर लीक के बाद छात्रों के लिए आवाज उठाने वाले सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके अब सरकार बदलने की बात भी करने लगे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार ने अपने तरीके नहीं बदले तो छात्र इसे बदल सकते हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आंदोलन के बाद महाराष्ट्र के संभाजीनगर में अपने घर पर आराम करने पहुंचे अभिजीत दीपके ने कहा, अलग-अलग राज्यों में पुलिस छात्रों के घर जा रही है और उन्हें परेशान कर रही है। उन्हें हिरासत और गिरफ्तारी से डराया जा रहा है। वे आतंकवादी नहीं हैं। वे इस देश के भविष्य हैं। यदि सरकार ने देश के भविष्य को इसी तरह प्रताड़ित करना जारी रखा, तो अभी हमने सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया है, यदि परेशान करना जारी रहा तो कल वे छात्र सरकार भी बदल देंगे।
खबरों की माने तो दीपके ने कहा कि देश के युवाओं को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के रूप में बड़ी जीत मिली है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वे गलत समझ रहे हैं कि छात्र केवल इस इस्तीफे से संतुष्ट हो जाएंगे। सीजेपी फाउंडर ने कहा, सरकार ऐसी परिस्थिति पैदा कर रही है कि हम दोबारा विरोध पर बैठ जाएंगे। छात्रों के आगे समस्याएं खड़ी मत करो। यह मत समझो कि छात्र शांत हो गए हैं। छात्र सिर्फ प्रधान से नाराज नहीं थे बल्कि उन्हें पूरी सरकार पर गुस्सा है। पुलिस को छात्रों के घर मत भेजो, इस चेतावनी को हल्के में मत लेना।
pc- khabargaon.com




