CJP: सीजेपी में अंतरकलह? दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर किया सबकुछ....अब प्रदर्शन से...

इंटरनेट डेस्क। एसआईआर और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी का दिल्ली में प्रदर्शन देखने को मिला था। इस प्रदर्शन के दौरान सीजेपी के आशुतोष, सौरव और अभिजीत दीपके को पुलिस ने अरेस्ट भी  किया था और बाद में जमानत पर बाहर आए थे। लेकिन अब कॉकरोच जनता पार्टी के अगले कदम का इंतजार है। इस बीच सोशल मीडिया हैंडल्स पर किए जा रहे, कॉकरोच जनता पार्टी में अंतरकलह के दावों पर पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विराम लगा दिया है।

क्या कहा दीपके ने 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो  आशुतोष रांका और सौरव दास के साथ एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए पूरी पिक्चर साफ कर दी है। इसके साथ उन्होंने इस पर इंग्लिश में इंटरनल रिफ्ट लिखकर एक इमोजी भी लगाया है। इसका मतलब है, अंतरकलह। अभिजीत इस फोटो के माध्यम से साफ संदेश देना चाहते हैं कि ऐसा किसी तरह की चीज पार्टी के भीतर नहीं है। अभिजीत के पोस्ट के बाद आशुतोष और सौरव ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर किया है।
वहीं, अभिजीत के पोस्ट को सौरव और आशुतोष ने भी अपने एक्स हैंडल पर रिशेयर किया है। सौरव दास ने अभिजीत के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा है कि फ्रांडशिप हो गई है मित्रों, वहीं आशुतोष रांका ने एक्स पर पोस्ट रिशेयर करते हुए लिखा है कि सीजेपी में भारी फूट।

अंतरकलह के दावे पर अभिजीत की सफाई
इससे पहले द रेड माइक से इंटरव्यू के दौरान अभिजीत ने सीजेपी के अंदर फूट के दावों का जवाब दिया। उनसे जब पूछा गया कि सोशल मीडिया पर मतभेद से जुड़ा कैंपेन चल रहा है तो इस पर अभिजीत ने कहा कि अगर कॉन्सपिरेसी थ्योरी लिखना है, तो अच्छी लिखो, मतलब ऐसी लिखो, जिसपर यकीन किया जा सके। जेल से बाहर आने के बाद मैंने आशुतोष और सौरव को जो गालियां दी हैं, कि गधों अरेस्ट तुम हो जाते हो, मेरे को तुम्हारे घरवालों से बात करना पड़ रही है, मुझे जवाब देना पड़ रहा है। मैं अपने घर वालों को जवाब नहीं दे पा रहा हूं। अपने घर वालों को समझा नहीं पा रहा हूं, कि मेरे साथ क्या हो रहा है, मुझे तुम दोनों की फैमिली को समझाना पड़ रहा है, तो इस पर उन्होंने कहा है कि अब उतर गए हैं तो करना तो पड़ेगा।

PC- india today