Coimbatore: पत्नी को मारकर ली सेल्फी, स्टेटस लगा लिखा 'धोखे का भुगतान मौत है' भड़का था रिश्तेदार के साथ अश्लील फोटो देखकर

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हैरान करने वाला है। खबर है कि यहां एक शख्स ने अवैध संबंध के चलते न सिर्फ पत्नी की हत्या कर दी, बल्कि उसके शव के साथ सेल्फी लेकर लिखकर स्टेटस भी लगा दिया। कहा जा रहा है कि महिला का अपने दूर के शादीशुदा रिश्तेदार से संबंध था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोपी पति की पहचान 32 साल के एस बालमुरुगन के रूप में हुई है। दोनों अलग रह रहे थे। उसने रविवार सुबह गांधीपुरम के पास राजा नायडू महिला हॉस्टल में इस वारदात को अंजाम दिया। बालमुरुगन ने पहले तो 30 वर्षीय पत्नी श्री प्रिया की हत्या कर दी। इसके बाद उसने लाश के साथ सेल्फी भी ली। उसने फोटो को अपने स्टेटस पर लगाया और कैप्शन लिखा, धोखे का भुगतान मौत है। 

क्या कह रही पुलिस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच अधिकारी ने बताया है कि प्रिया करीब 4 महीने पहले मतभेदों के चलते पति से अलग हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने कोयंबटूर स्थित एक बैग की दुकान में काम करना शुरू कर दिया था। खास बात है कि दोनों का 10 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है, जो मुरुगन के पास रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा, प्रिया के बालमुरुगन के दूर के रिश्तेदार इसाक्की राजा के साथ अवैध संबंध थे। खास बात है कि राजा के तीन बच्चे हैं। शनिवार को बालमुरुगन ने प्रिया से कोयंबटूर में मुलाकात की और राजा के साथ रिश्ता खत्म कर दोबारा एक साथ रहने की बात कही। इस पर प्रिया ने इनकार कर दिया और वापस अपने गांव चली गई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, जब राजा को पता चला कि बालमुरुगन मिलने पहुंचा था, तो उसने अपनी और प्रिया की एक अंतरंग तस्वीर भेज दी। पुलिस अधिकारी ने बताया, इस बात से भड़का बालमुरुगन नशे की हालत में हॉस्टल पहुंचा और फोटो दिखाकर प्रिया से सवाल किया। दोनों के बीच खूब बहस हुई। अचानक बालमुरुगन ने अपने बैग से हंसिया निकाला और हमला कर दिया। इस हमले में प्रिया की मौके पर मौत हो गई।

pc- thoughtco.com