भारतीय झंडे वाले कमर्शियल जहाज पर लाल सागर में हमला, जहाज डूबा, 13 भारतीय नागरिकों को किया गया रेसक्यू

इंटरनेट डेस्क। लाल सागर में यमन के तट के पास एक भारतीय झंडे वाले कमर्शियल जहाज पर हमले की खबर है। खबरों के अनुसार इस हमले के बाद जहाज समुद्र में डूब गया। हालांकि जहाज पर सवार 14 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इस जहाज पर 13 भारतीय नागरिक भी सवार थे, जबकि एक यमन का नागरिक भी था। फिलहाल इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय जहाज वाले झंडे पर हमले की निंदा की है। वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा कि रियाद में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।

हमले के बाद डूबा जहाज
खबरों के अनुसार विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, हम 4 अगस्त, 2026 को यमन के तट के पास लाल सागर में डूबे भारतीय झंडे वाले कमर्शियल जहाज़, डैट फ़ैज़ नूर ओलिया पर हुए हमले की निंदा करते हैं। सभी 13 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है। रियाद में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और क्रू की सुरक्षा के लिए यमनी अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बिठा रहा है। हम सहयोग के लिए यमनी अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं।

कमर्शियल जहाजों पर हमला चिंताजनक
बयान में आगे कहा गया, इस इलाके में कमर्शियल जहाज़ों पर लगातार हो रहे हमले बहुत चिंताजनक हैं। इस इलाके में कमर्शियल जहाज़ों को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक, इस इलाके के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाज़ों की आवाजाही और व्यापार को बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

pc- amar ujala