Congress: जाने कौन हैं राहुल गांधी का सबसे पसंदीदा भाजपा नेता, बता दिया नाम, मोदी भी चौंक जाएंगे...
- byShiv
- 07 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आखिरकार भारतीय जनता पार्टी में उनका पसंदीदा नेता कौन है, इसका जवाब दे दिया है. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने राहुल गांधी से पूछा कि बीजेपी से आपका पसंदीदा राजनेता कौन है? इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनके साथ मैंने बहुत काम किया है. वो बहुत कूल हैं। साथ ही वे मिलिट्री हिस्ट्री में एक्सपर्ट हैं, इसलिए मैं उनको काफी पसंद करता हूं, आखिर में वे एक हल्की सी स्माइल के साथ कहते हैं- हेलो अंकल अमरिंदर…
क्या कहा राहुल गांधी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं, वे पहले कांग्रेस पार्टी में ही थे, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। अमरिंदर सिंह ने 2021 में कांग्रेस छोड़ दी थी, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने 27 अक्टूबर 2021 को अपनी नई पार्टी बनाई, इसके बाद 19 सितंबर 2022 को अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर वे आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
अगले साल होंगे पंजाब में चुनाव
बता दें कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लेना राहुल का कोई खास इशारा भी हो सकता है। बता दें कि राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर आस्क मॉय ऐनीथिंग सेशन शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि इसमें छात्र और जेन जी उनसे जो भी सवाल करेंगे, वो उसका जवाब इंस्टाग्राम स्टोरी में देंगे।
pc- jansatta, india tv hindi,






