Congress: पश्चिम एशिया संकट पर सरकार को मिला कांग्रेस के दो नेताओं का साथ, थरूर के बाद मनीष तिवारी भी आए साथ
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के संकट को लेकर केंद्र के रुख पर मोदी सरकार को कांग्रेस के दो बड़े नेताओं का समर्थन मिला है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बाद पार्टी के एक और सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने भी ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध में मोदी सरकार स्टैंड को सही बताया है। खबरों की माने तो कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के शुरू से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के स्टैंड पर आपत्ति जता रहा है।
कांग्रेस नेताओं का मिला साथ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व खासकर जिस तरह ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इस हमले में मौत हुई और भारत की ओर से जल्दबाजी में कुछ नहीं कहा गया, तो कांग्रेस ने इसपर भी घोर आपत्ति जताई। लेकिन, अब पार्टी के दो-दो सांसदों ने सरकार की कूटनीति को सही बताया है।
मनीष तिवारी ने क्या कहा
खबरों के अनुसार कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा है, यह समझना जरूरी है कि पश्चिम एशिया में एक युद्ध नहीं हो रहा है। वहां कई युद्ध एकसाथ चल रहे हैं...इजरायल और ईरान और अमेरिका के बीच जो कुछ हो रहा है, किसी एक का पक्ष लेना, यह सिर्फ मध्य पूर्व के डिनामिक्स तक ही सीमित नहीं है...खैर, ये हमारी लड़ाई नहीं है। मध्य पूर्व के बड़े हिस्से में हम हमेशा हाशिए के खिलाड़ी रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी एक लेख लिखकर खाड़ी में अपनाई जा रही भारत की नीति के लिए मोदी सरकार के रुख का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, भारत की चुप्पी नैतिक सरेंडर नहीं,बल्कि एक बहुत जिम्मेदार कूटनीति है।
pc- jagran





