Congress: कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, खाली करने होंगे दशकों पुराने पार्टी दफ्तर, नोटिस जारी
- byShiv
- 25 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस और गांधी परिवार को आज एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी को दिल्ली में अपने राष्ट्रीय मुख्यालय, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड के परिसरों को खाली करने का बेदखली का नोटिस मिला है। इन दोनों परिसरों को खाली करने की आखिरी तारीख 28 मार्च तय की गई है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड के परिसरों को खाली करने के नोटिस के बाद कहा जा रहा है कि कांग्रेस अब कानूनी विकल्प तलाश रही है। एक वरिष्ठ नेता ने इंडिया टुडे से पुष्टि की है कि ये नोटिस कुछ दिन पहले मिले थे।
खबरों की माने तो पार्टी कानूनी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन इस बार सरकार पिछली बार के मुकाबले में ज्यादा आक्रामक है। कांग्रेस इन परिसरों को खाली कराने के नोटिस पर सरकार से कुछ समय की मोहलत भी मांग सकती है। पार्टी की रणनीति ये है कि इस बीच किसी वरिष्ठ नेता को राज्यसभा के जरिए सदन में लाया जाए। अगर पार्टी किसी ऐसे नेता को राज्यसभा भेजने में सफल रहती है जो इतने बड़े बंगले के आवंटन का हकदार हो, तो इन परिसरों को फिलहाल खाली करने से बचा जा सकता है।
pc- thecsrjournal.in






