Congress: राहुल गांधी पैलेट गन के इस्तेमाल से घायल हुए युवक को लाए मीडिया के सामने, कहा, सरकार झूठ बोलना बंद करें
- byShiv
- 25 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सरकार पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल करने का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटना ही होगा। राहुल ने दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल से घायल हुए युवक साहिल को मीडिया के सामने पेश किया और कहा कि ऐसे हजारों युवाओं के खिलाफ बर्बर कार्रवाई की गई है।
राहुल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल ने कहा, ”सरकार कह रही है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ जबकि उस समय पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया जब यह युवक देश का तिरंगा लेकर खड़ा था। इसकी आंख को नुकसान पहुंचा है और इसे दिखाई नहीं दे रहा है।” राहुल गांधी ने कहा, ”ये हमारे भविष्य हैं और ऐसे हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई है, लाठियां चलाई गई हैं, उन्हें मारा और पीटा गया है। ये पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।
सरकार ने हमारे भविष्य पर आक्रमण किया
खबरों की माने तो राहुल गांधी ने कहा, ”सरकार ने हमारे भविष्य पर आक्रमण किया है। भविष्य, यानी युवा, सिर्फ तीन चीजें कह रहा है। पहली मांग है कि शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाए। दूसरी मांग है कि लाठी चलाने वालों और छात्रों की पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। तीसरी मांग है कि प्रधानमंत्री युवाओं से माफी मांगें।” उन्होंने कहा, ”धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। उन्हें हटना होगा। वह हमारी ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था के प्रतीक हैं।
pc- satyahindi.com






