Congress: राहुल गांधी ने कहा लोकसभा में भगवंत मान के मुंह से आती थी शराब की बदबू, पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा नशा

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित किया। रैली में राहुल ने कहा कि पंजाब को एक ऐसी सरकार चाहिए जो यहां के लोगों के लिए काम करे। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा नशा है।

11 बजे शराब की बदबू आती थी
राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर नशे को रोकने में फेल होने का आरोप लगाया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने कहा, “दूसरी कहानी बताता हूं, आपके चीफ मिनिस्टर के बारे में, मैं लोकसभा में था सुबह-सुबह हमारे पास बैठकर हमें चुटकुले सुनाते थे और 11 बजे सुबह उनके मुंह से शराब की बू आती थी।

हर शाम नशा नहीं कर सकता
राहुल गांधी ने कहा, “मैं यह नहीं कह रहा हूं कि भगवंत मान जी को शराब नहीं पीनी चाहिए, वह उनका पर्सनल मामला है, अगर वह शराब पीना चाहते हैं उनका पर्सनल मामला है मगर भाईयों और बहनों, अगर आप नशे से लड़ना चाहते हो तो आपका चीफ मिनिस्टर हर शाम नशा नहीं कर सकता।  राहुल ने कहा, ”पंजाब ने भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया। उनका वादा राज्य को नशा मुक्त करने का था। मैं पूछना चाहता हूं कि पंजाब के किस कोने से नशा खत्म हुआ है। ये नशा नहीं हटा सकते हैं।

PC- AAJ TAK