Congress: राहुल गांधी ने कहा, पश्चिम एशिया का संघर्ष अब भारत के दरवाजे तक, पीएम मोदी चुप क्यों हैं...
- byShiv
- 06 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने हिंद महासागर में एक ईरानी युद्धपोत के डूबने से जुड़े मुद्दे पर यह मामला उठाया है। आरोप है कि श्रीलंका के पास एक अमेरिकी पनडुब्बी ने इस जहाज पर हमला किया था। राहुल गांधी ने इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं।

क्या लिखा राहुल गांधी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया का संघर्ष अब भारत के दरवाजे तक पहुंच गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को त्याग दिया है। राहुल ने कहा कि ऐसे समय में देश को एक स्थिर नेतृत्व की जरूरत है। उन्होंने आगे लिखा, यह संघर्ष हमारे घर तक आ गया है, हिंद महासागर में एक ईरानी युद्धपोत डूब गया है। फिर भी प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा है। इसके बजाय, भारत के पास एक समझौता करने वाले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हमारी रणनीतिक स्वायत्तता को छोड़ दिया है।

भारत के कार्यक्रम से लौट रहा था जहाज
बताया जा रहा हैं कि यह ईरानी युद्धपोत आइरिस देना विशाखापत्तनम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा 2026 (आइएफआर) और मिलान 2026 में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहा था। भारत ने इस जहाज को इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।
pc- thecsrjournal.in, newsonair.gov.in, ndtv.in





