Congress: राहुल गांधी ने कहा- बलात्कारियों को संरक्षण दिए जाने की वकालत करने वाला देश का शिक्षा मंत्री बन जाए इससे शर्मनाक क्या होगा
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नव नियुक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी पर बलात्कारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और उन्हें सबसे घिनौना आदमी करार दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पहले प्रियंका गांधी ने प्रल्हाद जोशी की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री ने ऐसे व्यक्ति को चुना है जिसने गर्भवती महिला से बलात्कार के दोषियों की रिहाई पर सहमति और यहां तक कि खुशी भी जताई थी।
इससे ज्यादा क्या शर्मनाक होगा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो संसद परिसर में राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, देश में शिक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर युवाओं के प्रदर्शन के बाद भाजपा ने भारत के शिक्षा मंत्री के रूप में ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया है, जो बलात्कारियों का बचाव करता है। इससे अधिक शर्मनाक बात नहीं हो सकती कि कोई व्यक्ति बलात्कारियों को संरक्षण दिए जाने की वकालत करे और वही आज देश का शिक्षा मंत्री हो।
प्रियंका की टिप्पणी पर जताई आपत्ति
लोकसभा में प्रियंका गांधी की टिप्पणियों पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने उन पर संसद में मानहानिकारक बयान देने का आरोप लगाया। रिजिजू ने कहा कि ये टिप्पणियां चरित्र हनन के समान हैं। उन्होंने इन्हें कार्यवाही से हटाने की मांग की।
pc- etv bharat






