Congress: राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री प्रधान की जोड़ी ने एक और संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया
- byShiv
- 26 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर चल रहे विवादों के बीच नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री प्रधान की जोड़ी ने एक और संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया है। उन्होंने दावा किया कि जेन जेड पीएम मोदी के अहंकार को चूर-चूर कर देगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि सच तो यह है कि मोदी सरकार युवाओं और जेन जेड से डरती है, क्योंकि अब वे सवाल पूछ रहे हैं।
क्या बोले राहुल
मीडिया रिपोर्टस की माने तो राहुल ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में व्यापक सुधार होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार सवाल पूछने वाले युवाओं को डराती और बदनाम करती है, लेकिन ये युवा और जेन जेड ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अहंकार तोड़ देंगे।
बता दें कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में ऑन-स्क्रीन मार्किंग मूल्यांकन की एक डिजिटल प्रणाली है। इसमें छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके डिजिटल स्वरूप में कंप्यूटर स्क्रीन पर जांचा जाता है। इसमें कई किस्म की खामियां उजागर हुई हैं। इसी विवाद के बहाने राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, मोदी-प्रधान की जोड़ी ने एक और संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया।
pc- aaj tak





