Congress: राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना, महाराष्ट्र की तरह अब बिहार में चुनाव को चोरी करने की हो रही साजिश

इंटरनेट डेस्क। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों असर अब हर जगह दिखने लगा हैं, ऐसे में भुवनेश्वर में कांग्रेस के संविधान बचाओ समावेश कार्यक्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। बिहार में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र की तरह अब बिहार में चुनाव को चोरी करने की साजिश कर रही है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिस तरह महाराष्ट्र में चुनाव की चोरी की गई, उसी तरह का प्रयास बिहार में किया जा रहा है। चुनाव की चोरी के लिए चुनाव आयोग ने एक नई साजिश रची है। चुनाव आयोग भाजपा की शाखा के रूप में काम कर रहा है, वह अपना काम नहीं कर रहा है।

खबरों की माने तो उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच एक करोड़ नए मतदाता जोड़े गए। कोई नहीं जानता कि ये मतदाता कौन थे और वे कहां से आए थे? हमने चुनाव आयोग से कई बार कहा कि हमें मतदाता सूची और वीडियोग्राफी उपलब्ध कराएं। लेकिन चुनाव आयोग ने हमें यह उपलब्ध नहीं कराया।  

pc- jagran