Congress: कांग्रेस पार्टी बहुत गरीब, लेकिन पार्टी के नेता बहुत अमीर, अपने ही लोगों को लिए ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी
- byShiv
- 14 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को लखनऊ में संविधान सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं को निशाने पर लिया और कहा, कांग्रेस गरीब पार्टी है लेकिन उसके जो बड़े-बड़े नेता हैं, वे सब बहुत अमीर हैं। उन्होंने कहा कि हम अमीर पार्टी होना ही नहीं चाहते क्योंकि जिस दिन कांग्रेस अमीर बन जाएगी, वह भारतीय जनता पार्टी बन जाएगी। गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह डिजायन महात्मा गांधी के दौर से ही है।
क्या बोले राहुल गांधी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा हमें गरीब पार्टी ही चाहिए। लखनऊ में मान्यवर कांशीराम की जयंती पर संविधान सम्मेलन में राहुल गांधी ने पार्टी की कमियों और सामाजिक बदलाव की राजनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ कमियां रहीं, जिसकी वजह से बहुजन आंदोलन को मजबूती मिली और कांशी राम राजनीति में सफल हो पाए। गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस में कमियां नहीं होतीं तो कांशीराम राजनीति में इतनी बड़ी सफलता हासिल नहीं कर पाते।
विचारों के लिए संघर्ष करों
राहुल गांधी ने कहा कि केवल चाहने से राजनीति में कुछ नहीं होता। जब तक विचारों के लिए संघर्ष नहीं किया जाएगा, तब तक कोई बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब तक लोग यह तय नहीं करेंगे कि जो हो रहा है उसे स्वीकार नहीं करना है और उसके खिलाफ लड़ना है, तब तक बदलाव नहीं आएगा। संविधान पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत के संविधान में हजारों वर्षों की सभ्यता की आवाज़ है। उन्होंने कहा कि संविधान की विचारधारा सामाजिक न्याय और बराबरी की है।
pc- ndtv






