Congress: राहुल गांधी ने क्यों कहा कि 'नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान' ये हमारा नारा नहीं, क्या हैं इसके पीछे का?
- byShiv
- 09 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सद्भाव यात्रा निकाली। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नफरत के माहौल में मोहब्बत के दुकान, ये हमारा नारा नहीं है। ये आप लोगों से मिला है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में यात्रा का ट्रेडिशन है, इससे जनता को और यात्रा करने वाले सबको फायदा होता है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘आपलोगों को पता है यहां का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने चोरी किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और अब पश्चिम बंगाल के सथ असम में भी यही किया है। बीजेपी ने चुनाव चोरी का एक सिस्टम बना लिया है। वे लाखों नाम काट देते हैं, लाखों नाम जोड़ देते हैं। चुनाव आयोग, ब्यूरोक्रेसी इनके कंट्रोल में है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा, ‘इनका टाइम आने वाला है, क्योंकि जनता को ये बात समझ आ गई है कि नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी देश को बेचने का काम करते हैं। एयरपोर्ट, बंदरगाह, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर प्लांट और अब निकोबार आइलैंड मतलब पूरा का पूरा वहां अडानी जी को बेचा जा रहा है। हरियाणा का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है, ये सिर्फ हरियाणा का हाल नहीं है, बल्कि पुरे देश में यही हाल है।
pc- aaj tak






