Cough syrup: 4 साल के बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये कफ सिरप, सरकार ने लगाई रोक

इंटरनेट डेस्क। बदलते मौसम में कई बीमारिया बच्चों को घेर लेती है। जिसकी चपेट में बच्चे सबसे पहले आ जाते हैं, सर्दी-जुकाम इस मौसम में एक आम बीमारी बन जाती है, ऐसे में माता-पिता घर में रखी दवा खुद ही दे देते हैं। लेकिन अब उनको जानकर हैरानी होगी कि अब ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। बता दें कि केंद्र सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फेनिलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड वाले फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन यानी डीटीएबी दवाओं की मैन्युफैक्चरिंग, बिक्री और वितरण पर नई पाबंदी लगाई है।

किन दवाओं पर लगी है रोक?
सरकार ने क्लोरफेनिरामाइन मेलेट और फिनाइलएफ्रिन हाइड्रोक्लोराइड वाली सभी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। ये दोनों तत्व आमतौर पर सर्दी, जुकाम और बहती नाक की दवाओं में इस्तेमाल होते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी-जुकाम में इस्तेमाल होने वाले ये तत्व छोटे बच्चों के लिए स्वास्थ्य को लेकर खतरा पैदा कर सकते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने बच्चों की दवाओं को लेकर सख्ती दिखाई हो। इससे पहले अक्टूबर 2025 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो साल से छोटे बच्चों को कफ सिरप देने पर रोक लगाई थी। यह फैसला मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत की खबरों के बाद लिया गया था।

pc- magnific.com