Crime News: ननद की शादी में भाभी ने कर दिया ऐसा कांड की नहीं रही मुंह दिखाने की, सबके सामने खुला राज तो...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। यहां एक भाभी ने ननद की शादी में बड़ा कांड कर दिया। जानकारी के अनुसार यहां हुई लाखों रुपये की चोरी का एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खुलासा हुआ है। मामला 23 अक्टूबर को सामने आया था, जब नई बस्ती, दिल्ली मौहल्ला निवासी अकराम उर्फ कलुआ पुत्र अय्यूब खान ने थाना हाथरस गेट पर चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मामले में अकराम ने बताया कि वह रात में अपने कमरे में सोया हुआ था, इसके बाद जब वह अगले दिन सुबह उठा तो उसे पता चला कि अज्ञात चोरों ने रात में आटे के कनस्तर में रखी हुई, उनकी और उनकी बहनों की लाखों की ज्वैलरी चोरी कर ली। इसके बाद मामले में हाथरस गेट थाने में शिकयत दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एक टीम बनाई।

जांच में क्या?
खबरों की माने तो पुलिस जांच में यह सामने आया कि अकराम की पत्नी का मायका जनपद मथुरा में है, घर में अकराम के बहन की शादी की तैयारी चल रही थी, जिसके लिए काफी ज्वैलरी देने की बात हो रही थी, जांच में सामने आया कि अकराम की पत्नी का अपनी ननद के साथ मनमुटाव था, पत्नी नहीं चाहती थी कि उसकी ननद की शादी में ये आभूषण दिए जाएं, इसी मनमुटाव की वजह से अकराम की पत्नी ने ही सारे आभूषण चोरी करके अपने मायके में छिपा दिए थे। मामले में पुलिस ने चोरी हुए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं, बरामदगी में 03 चैन, 03 सिरबंद, 07 अंगूठी, 01 कलाई बंध/हथफूल, 06 चूड़ियां, 06 झाले कान के, 04 टॉप्स, 02 लौंग और 26 पायल सहित अन्य सामान शामिल है।

pc- navbharat