Crime News: अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बना कर दिया सोशल मीडिया पर वायरल, कारण आपको भी कर देगा...
- byShiv
- 13 Oct, 2025

इंटरनेट डेस्क। पेरुम्बवूर में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। जी हां यहां 28 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी अलग रह रही पत्नी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कलामस्सेरी निवासी शारूक ए. बी. के रूप में हुई है और वैवाहिक जीवन में खटास आने के कारण वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा था।
सोशल मीडिया पर किया वायरल
खबरों की माने तो महिला को उसकी निजी तस्वीरों और वीडियो के सोशल मीडिया मंचों पर साझा किए जाने का पता लगा और इसके बाद उसकी शिकायत के आधार पर इसी वर्ष फरवरी में मामला दर्ज किया गया था। घटना के समय महिला पेरुम्बवूर में किराए से रहती थी।
पुलिस क्या कह रही
पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से फरार शारूक को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया और इसके बाद अदालत में पेश किया गया।
pc- aaj tak