Crime News: ऐसा क्या हुआ की प्रेमी की हत्या कर थाने जा पहुंची प्रेमिका, कहा - जाओं कमरे में पड़ी हैं....

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बारेे में जैसे ही लोगों को पता लगा तो बेचारे परेशान हो गए। इतना हीं नहीं उनको जैसे इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो वो हक्के बक्के रह गए। खबरों की माने तो यहां एक प्रेमी की हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां हत्या के बाद के बाद प्रेमिका थाने पहुंची है और गुनाह कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। 

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यहां भंवरकुआं थाना के पिपलिया राव क्षेत्र की रहने वाली कृष्णा सिसोदिया मेकअप आर्टिस्ट का काम करती है। उसके सागर के रहने वाले संस्कार पंडेरिया नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। संस्कार शहर में बाइक टैक्सी (रेपिडो) चलाने का काम करता था। 

थाने में पहुंची
दोनों पिछले एक डेढ़ साल से रिलेशन में थे। जानकारी के अनुसार इस मामले में पिछले 4 दिन से लड़की ने पिपलिया पाला में खुद किराए पर कमरा लिया था और दोनों साथ ही थे। इसी बीच मंगलवार दोपहर को युवती थाने पहुंची और प्रेमी की हत्या करने के बारे में बताया।

pc- .mp.punjabkesari.in