Crime News: दिल्ली में युवक ने खुद को मार ली गोली, पास में खड़ा दोस्त बनाता रह गया वीडियो...
- byShiv
- 18 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। पूर्वी दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से एक बेहद ही गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक खुद को गोली मारता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है और यह घटना न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के समय वहां एक और व्यक्ति मौजूद था, जो इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। युवक के हाथ में पिस्टल थी, जिसमें वह मैगजीन डाल रहा था, पास खड़ा व्यक्ति उसे ऐसा करने से मना कर रहा था, लेकिन युवक उसकी बात अनसुनी कर देता है। वह बार-बार कहता है कि चलाना मत भाई, लेकिन कुछ ही क्षण बाद वह पिस्टल को अपनी छाती से लगाकर गोली चला देता है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है।
लाइसेंसी थी पिस्टल
खबरों की माने तो घटना के तुरंत बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके, पुलिस जांच में सामने आया है कि इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी और वह वीडियो बना रहे व्यक्ति की बताई जा रही है, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है और घटना के पीछे के सभी संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है।
pc- zee news






