Crime: बॉथरूम में कपड़े बदल रही थी साली, बगल वाली खिड़की से जीजा ने बना लिया वडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल और...

pc: in khabar

 उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीजा की हरकतों से तंग आकर साली ने आत्महत्या कर ली थी और अब इस केस में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल साली की नहाने दौरान जीजा ने अश्लील फोटो ले ली थी और वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। तंग आकर साली ने आत्म हत्या कर ली। तब से जीजा फरार था जिसे अब पुलिस ने धर दबोचा है।  यह भी पता चला है कि जीजा अपनी पत्नी के जरिये मायके में दर्ज मामले में साली पर दबाव बना रहा था कि वह मुकदमा वापस ले ले। जीजा की उत्पीड़न से तंग आकर साली ने 18 जुलाई, 2026 को आत्महत्या कर ली.

जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। कानपुर के कल्याणपुर निवासी व्यापारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का विवाह फर्रुखाबाद के कमालगंज के रहने वाले गोविंद शर्मा से से की।

कुछ दिनों बाद ही वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।  इस मारपीट से तंग आकर उसकी पत्नी ने कल्याणपुर थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस की कार्रवाई के डर से गोविंद ने अपनी पत्नी को समझौता करने के लिए घर बुलाया था। अनहोनी की आशंका के चलते उसके पिता ने अपनी बड़ी बेटी के साथ छोटी बेटी को भी भेज दिया।

जीजा की नीयत हुई खराब
ससुराल में जीजा ने चालाकी दिखाते हुए अपनी छोटी साली की नहाने के दौरान की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए. इसके बाद वह वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर साली पर दबाव बनाने लगा कि वह अपनी बड़ी बहन से उसके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस कराए. जीजा की लगातार धमकी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 18 जुलाई को साली ने सुसाइड कर लिया.  इसमें ताजा अपडेट यह है कि एसीपी दिलीप सिंह के अनुसार, अब आरोपी गोविंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है.