Cyclone Alert: चक्रवाती तूफान सेन्यार हुआ खतरनाक, 1 दिसंबर तक इन राज्यों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान सेन्यार का असर दिख रहा है। इसके असर से भारत के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटे में अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, तमिलनाडु, केरल, माहे और रायलसीमा में तूफान का प्रभाव दिख सकता है। इन इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है, कई इलाकों में तेज हवा चलने की भी संभावना है।

क्या कह रहा मौसम विभाग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि कई इलाकों में चक्रवाती तूफान सेन्यार  का असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने तूफान को लेकर अपडेट जारी किया है, मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान सेन्यार दक्षिण-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है, अनुमान है कि अगले 48 घंटे में यह अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, तमिलनाडु, केरल, माहे और रायलसीमा प्रभाव डाल सकता है।

डीप डिप्रेशन में बदला चक्रवाती तूफान 
भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि मलक्का स्ट्रेट और उससे सटे नॉर्थईस्ट इंडोनेशिया के ऊपर साइक्लोनिक तूफान सेन्यार कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल गया है, एक और डीप डिप्रेशन दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका के तट पर है, इससे 28 से लेकर 30 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं 28 और 29 नवंबर को कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है, 28 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान कोस्टल आंध्र प्रदेश और यमन और रायलसीमा में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

pc- socialnews.xyz