Debit Cards: पुराने डेबिट कॉर्ड को फेंकने से पहले ध्यान में रखें ये बातें, नहीं तो हो सकता हैं बड़ा नुकसान

इंटरनेट डेस्क। आज के डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग के दौर में लगभग हर व्यक्ति के पास एटीएम या डेबिट कार्ड मौजूद होता है। जिसका इस्तेमाल हम खरीदारी और पैसे निकालने के लिए करते हैं। मगर समय पूरा होने पर या कार्ड खराब होने पर जब नया कार्ड आता है, तो हम अक्सर पुराने डेबिट कार्ड को बिना सोचे-समझे कचरे के डिब्बे में फेंक देते हैं। लेकिन ये आपके लिए परेशानी बन सकता है। 

जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
डेबिट कार्ड की गोल्डन चिप और पीछे की काली मैग्नेटिक स्ट्रिप में बैंक से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां होती हैं।
इसलिए फेंकने से पहले कैंची की मदद से इन दोनों हिस्सों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट देना चाहिए।
कार्ड के सामने के 16 अंकों के नंबर, एक्सपायरी डेट और पीछे लिखे सीवीवी को सैंडपेपर या चाकू से खरोंचकर मिटा दें।
इससे कोई भी व्यक्ति आपकी गोपनीय वित्तीय जानकारी को पढ़ नहीं सकेगा और आपका पुराना कार्ड सुरक्षित रहेगा।

कार्ड के पीछे दिए गए हस्ताक्षर और बारकोड वाले हिस्से को कैंची से अच्छी तरह काट दें।
इससे कार्ड का कोई भी महत्वपूर्ण हिस्सा सुरक्षित नहीं बचेगा और आपका पुराना कार्ड पूरी तरह नष्ट हो जाएगा।

कचरे में एक साथ फेंकने से बचना
पुराने डेबिट कार्ड के कटे हुए टुकड़ों को एक ही थैली में फेंकने के बजाय अलग-अलग कूड़ेदानों में या अलग दिनों में फेंकें।
इससे कोई भी व्यक्ति इन टुकड़ों को आपस में जोड़कर आपके कार्ड का दोबारा गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

pc- bankofindia.bank.in