Instagram पर Deleted Photos आसानी से कर सकते हैं रिकवर, जानें आसान तरीका
- byvarsha
- 12 Sep, 2026
PC: JAGRAN
अगर आपने Instagram पर गलती से कोई फोटो या पोस्ट डिलीट कर दी है, तो उसे तुरंत हमेशा के लिए खोना जरूरी नहीं है। Instagram में Recently Deleted नाम का फीचर होता है, जहां डिलीट किया गया कंटेंट कुछ समय तक रखा जाता है। वहां से आप फोटो या पोस्ट को दोबारा रिस्टोर कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर डिलीटेड फोटोज रिकवर करने के स्टेप्स
सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
ऊपर दाईं तरफ दिए गए तीन लाइन (☰) पर टैप करें।
Your activity विकल्प पर जाएं।
अब Recently deleted विकल्प खोलें।
यहां आपको हाल ही में डिलीट की गई फोटोज, वीडियोज, रील्स या स्टोरीज दिखाई दे सकती हैं।
जिस फोटो को वापस लाना है, उसे खोलें।
ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें।
रिस्टोर विकल्प चुनें।
अपनी पहचान सत्यापित करने के बाद फोटो दोबारा रिस्टोर हो सकती है।
कितने समय तक डिलीटेड फोटोज वापस मिल सकती हैं?
इंस्टाग्राम के अनुसार, डिलीट किया गया अधिकांश कंटेंट रिसेंटली डिलीटेड में 30 दिनों तक रह सकता है। वहीं ऐसी स्टोरीज जो Archive में नहीं हैं, वे अधिकतम 24 घंटे तक Recently Deleted में रह सकती हैं। यह अवधि पूरी होने के बाद कंटेंट अपने आप स्थायी रूप से डिलीट हो सकता है।
अगर Recently Deleted में फोटो नहीं मिल रही तो?
अगर फोटो Recently Deleted में उपलब्ध नहीं है, तो Instagram के अंदर से उसे वापस पाने का विकल्प आम तौर पर नहीं रहेगा। ऐसे में अपने फोन की Gallery/Photos ऐप, Cloud Backup या Google Photos/iCloud में भी जरूर चेक करें।






