Delhi Assembly Elections 2025: केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा- किया होता कोई काम तो नहीं देनी पड़ती 39 मिनट तक गालियां

इंटरनेट डेस्क। नई साल की शुरूआत के साथ ही दिल्ली में चुनावी जंग रोचक होने लगी है। हालांकि अभी चुनाव आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन प्रचार प्रसार और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है जो लोग काम करते हैं उन्हें गालियां देने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा, अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ काम करके दिखाते तो उन्हें हमें 39 मिनट तक गालियां देने की जरूरत ना पड़ती।

क्या कहा केजरीवाल ने 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केजरीवाल ने कहा कि पीएम ने शुक्रवार को दिल्ली में 43 मिनट का भाषण दिया जिसमें से 39 मिनट उन्होंने दिल्ली के लोगों को और लोगों द्वारा प्रचंड बहुमत से चुनी हुई सरकार को गाली दी। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में एक भी ऐसा काम नहीं किया जो 43 मिनट के भाषण में वह गिनाके गए हों। अगर उन्होंने 10 साल में काम किए होते उन्हें दिल्ली के लोगों को 39 मिनट तक गालियां ना देनी पड़ती।

नहीं किया मोदी ने कोई कामः केजरीवाल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केजरीवाल ने पीएम मोदी से कहा, आपके पास बहुत पैसा है, बहुत पावर है, मैंने 3 नई यूनिवर्सिटी बनाई, आप 30 बना देते तो आपको गाली देने की जरूरत ना पड़ती। मैंने 22 हजार क्लासरूम बनाए आप एक लाख बना देते। मैंने 530 मोहल्ला क्लिनिक बनाई, आप 5 हजार बना देते, तो आम आदमी पार्टी को कोई पूछता ही नहीं। इसी के साथ अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के आप-दा वाले कटाक्ष और शीशमहल वाले आरोप का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, आपदा आम आदमी पार्टी में नहीं बल्कि बीजेपी में है और वो भी तीन आपदा।

pc- aaj tak