Delhi Elections 2025: थाली, घंटी बजाते हुए जाएं वोट डालने के लिए, PM मोदी ने लोगों से क्यों की ये अपील?

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर आज शाम को थम जाएगा। पिछले एक महीने में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने पूरा दमखम लगाकर माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश की हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई रैलियों के जरिए दिल्ली में भाजपा का वनवास खत्म करने के लिए माहौल भगवामय बनाने का प्रयास किया। 

आरके पुरम में भी उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और जीत का पूरा भरोसा जाहिर किया। उन्होंने वोटिंग के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से थाली-घंटी और ढोल वाली एक अपील भी की, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। 

खबरों की माने तो मोदी ने वोटिंग के दिन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी कि वे अपने साथ भाजपा समर्थकों को बूथ तक लेकर जाएं। पीएम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली को आपदा से मुक्ति दिलाने के लिए 5 फरवरी को अपने साथ कम से कम 5 भाजपा समर्थकों को लेकर पोलिंग तक जाएं और भाजपा को वोट दिलाएं। थाली बजाते बजाते जाएं, घंटी बजाते बजाते जाएं। ढोल बजाते-बजाते जाएं। उत्सव मनाएं, लोकतंत्र का उत्सव मनाएं।

PC- business-standard.com