Delhi: रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी, मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाया जाएगा, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे
- byShiv
- 02 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में राहुल गांधी की अगुवाई में रविवार को विपक्ष ने शक्ति प्रदर्शन किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी समेत इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता रामलीला मैदान में मौजूद रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं ने एक-एक करके निशाना साधा। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में सालों से वोटों की चोरी हो रही है।
क्या बोले राहुल गांधी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनाव- इन सभी चुनावों में वोटों की चोरी हुई है। ईवीएम के जरिए, और वोटर लिस्ट से नाम हटाने या उसमें नाम जोड़ने के जरिए वोट चुराए गए हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं जो भी कहता हूं, वह हमेशा सच साबित होता है। मैं भारत के हर नागरिक और हर युवा से कह रहा हूं कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटा दिया जाएगा। ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे। किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा है, और सारी संपत्ति दो-तीन लोगों के हाथों में चली गई है।
ज्ञानेश कुमार को हटाना हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी बोले, शिव की बारात में कोई भी शामिल हो सकता है। हर कोई इसमें शामिल हो सकता है। क्या किसी को इसमें हिस्सा लेने से रोका जा सकता है? हम ऐसा ही भारत चाहते हैं। अगर कोई किसान कड़ी मेहनत करता है, तो उसे उसका फल मिलना ही चाहिए। अगर कोई स्टूडेंट 18 घंटे पढ़ाई करता है, तो उसको रोजगार मिलना ही चाहिए। हम ऐसा देश नहीं चाहते जो महज 2-3 लोगों का हो। देश को वापस सही रास्ते पर लाने का पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाना है।
pc- india tv hindi





