Delhi: फ्लाई ओवर पर कार में मिले 3 शव, पुलिस मान रही सुसाइड, तीनों की हुई...

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर रविवार को एक सफेद रंग की कार में 3 शव मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना के बारे में पता चलते ही लोगों के होश उड़ गए है। जी हां यहां दो पुरुष और 1 महिला के शव बरामद हुए हैं। खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

हत्या या आत्महत्या?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कार में संदिग्ध हालत में बरामद शवों में एक महिला 40 साल और पुरुष की उम्र करीब 46 साल है, जबकि तीसरे पुरुष की उम्र 60 के करीब बताई जा रही हैँ। तीनों शव टाटा की सफेद रंग की टिगोर कार में मिले हैँ। जहर से मौत की प्रबल आशंका जताई जा रही है, पुलिस सूत्रों के अनुसार लूटपाट में हत्या का मामला नहीं लग रहा है। 

कार में मिले तीनों शव की हुई पहचान
मृतकों की पहचान कर ली गई है. जिसमें रणधीर सिंह 60 वर्ष, लक्ष्मी सिंह 40 वर्ष और शिव नारायण 46 वर्ष के रूप में पहचान की गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गाड़ी रणधीर की है, ये तीनों एक दूसरे को जानते थे, हालांकि रिश्तेदार नहीं थे। आउटर नॉर्थ के डीसीपी सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया,शाम 4 बजे हमें कॉल मिली थी कि गाड़ी के अंदर तीन लोग हैं और वह जवाब नहीं दे रहे हैं, तीनों शवों की पहचान हो चुकी है।

pc- economictimes