Dev Diwali 2025: आप भी देव दिवाली के दिन जरूर करें रात में ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसती हैं कृपा
- byShiv
- 05 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। दिवाली के 15 दिन आज देव दिवाली मनाई जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन यह त्योहार मनाया जाता है। वैसे देव दीपावली पर्व एक बहुत महत्वपूर्ण पर्व है जिसे लेकर मान्यता है कि इस पर्व पर देवता स्वर्ग से उतरते हैं और शिव जी की आराधना करते हैं औप दीपावली मनाते हैं। 5 नवंबर 2025 को यानी आज देव दीपावली पर्व मनाई जा रही हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन दान-स्नान और ध्यान करने का बहुत महत्व है, इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने का विशेष अवसर होता है। वैसे आज अगर आप चुपचाप कुछ उपाय कर लें तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा।
रात में करें ये 3 दिव्य उपाय
उत्तर दिशा में दीपक
ज्योतिषयों के अनुसार, अगर देव दिवाली पर रात के समय घर की उत्तर दिशा में चुपचाप एक दीपक जला दें तो स्वयं देवी लक्ष्मी घर में चलकर आएंगी। देव दिवाली पर उत्तर दिशा में दीपक जलाना अति शुभ होता है।
तुलसी देवी का उपाय
शाम के समय तुलसी के सामने अगर घी का एक दीया जला दें और तुलसी देवी की तीन बार परिक्रमा करें तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
दान करें
देव दिवाली रात को दीपक जलाएं और चुपचाप कुछ चीजों का दान करें, देव दीपावली की रात ये करें कि पूजा-पाठ कर लें और पीले वस्त्र, पीला अनाज, केले के अलावा गुड़, चंदन, केसर आदि चीजें दान करें।
pc- thedailyjagran.com





