Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी के दिन करें आप भी ये छोटे छोटे उपाय, मिलेगा आपको...
- byShiv
- 19 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। साल 2027 में देवउठनी एकादशी की तारीख को लेकर श्रद्धालुओं के बीच असमंजस बना हुआ है। वैसे आपको बता दें कि ये बड़ी एकादशी हैं और इसका बड़ा महत्व है। पंचांग में 20 और 21 नवंबर, दोनों तारीखें दर्ज हैं। इसकी वजह स्मार्त और वैष्णव परंपराओं में व्रत तय करने के अलग-अलग नियम हैं। वैसे आज हम जानेंगे व्रत का करने का सही दिन और एकादशी को किए जाने वाले उपाय।
देवउठनी एकादशी का महत्व
हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत का मार्ग खुलता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं और विधि-विधान से व्रत रखते हैं।
कब शुरू होगी एकादशी तिथि
साल 2026 में देवउठनी एकादशी की तारीख को लेकर थोड़ा भ्रम हो सकता है। कुछ पंचांगों में 20 नवंबर को स्मार्त एकादशी बताया गया है जबकि वैष्णव परंपरा के अनुसार व्रत 21 नवंबर को रखा जाएगा। आइए समझते हैं कि दोनों तारीखों में अंतर क्यों है। पंचांग के मुताबिक कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा।
करें आप भी ये उपाय
एकादशी पर संध्याकाल में गाय के घी का दीपक घर के उत्तर पूर्व दिशा में जलाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।
एकादशी पर घर में वृक्षारोपण करें और तुलसी का एक पौधा घर के पूर्व दिशा में लगाएं
विवाह संबंधी परेशानी दूर करने के लिए इस दिन केले के वृक्ष की जड़ में दीपक जलाएं।
अगर दाम्पत्य जीवन खराब है और बेडरूम सही दिशा में नहीं है तो एकादशी के दिन घर की छत पर गेंदे के पुष्प का पौधा लगाएं। एक पीला ध्वजा लगाने से बृहस्पति मजबूत होता है।
संतान संबंधी समस्या दूर करने के लिए इस दिन दम्पति को आंवले का पौधा घर के आंगन में लगाना चाहिए।
pc-marathi jagran





